महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus In India) संक्रमण की तिसरी लहर के आशंका के बिच एक और चिंता बढ़ानेवाली खबर सामने आ रही है,डेल्टा प्लस का एक और वेरिएंट सामने आया है
डेल्टा वेरिएंट का सब-लीनियज (उप-स्वरूप) AY.4 चिंता बढ़ा सकता है. हालांकि अभी इस बात की पड़ताल जारी है कि AY.4 चिंताजनक है या नहीं.एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोविड -19 जीनोम सर्विलांस (Genome Surveillance) के दौरान महाराष्ट्र से अप्रैल में सैंपल लिए गए 1% नमूनों में AY.4 पाया गया था. जुलाई में इसका अनुपात बढ़कर 2% और अगस्त में 44% हो गया.
अगस्त से एनालसिस किए गए 308 सैंपल्स में से 111 (36%) में डेल्टा (B.1.617.2) पाया गया और इनमें से AY.4 137 नमूनों (44%) में पाया गया. पिछले सप्ताह पूरी हुई हालिया जिनोम सिक्वेंसिंग में भी AY.4 सहित कई ‘डेल्टा डेरिवेटिव’ पाई गई. एक सूत्र के अनुसार ‘पहले डेल्टा प्लस के नाम से पहचाने जाने वाले डेल्टा और उसके डेरिवेटिव को अभी तक अलग नहीं माना जाता है.’






