पोलीस ने घेराबंदी कर फिल्मी स्टाइल में चैन स्नैचर को पकड़ा

0
17

नागपूर दिनांक 31 ऑगस्ट (शहर प्रतिनिधी)

मानकापुर पुलिस ने उत्तरनागपुर के कामगार चौक में गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी डालकर एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कुणाल अजय इंगले (19) कामगारनगर नारी रोड कपिल नगर निवासी है।

पुलिस ने आरोपी से चेन स्नैचिंग के 6 मामले उजागर कर 12 हजार रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी ने अपने दोस्त उस्मान खान व लकी अरोरा के साथ मिलकर चेन स्नैचिंग करने की बात कबूल की है।

आरोपी कुणाल इंगले को घेराबंदी डालकर पकड़ा गया। आरोपी कुणाल ने मानकापुर, गिट्टीखदान, धंतोली, सीताबर्डी और कलमना इलाके में चेन स्नैचिंग कर चुका है। अारोपी कुणाल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गत 20 अगस्त को मानकापुर इलाके में कलावती शेंडे नामक महिला के गले से 20 हजार रुपए की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था।

आरोपी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर धरदबोचा। मानकापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here