नागपूर दिनांक 23 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी)
कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों का आपस में विवाद हो गया. 2 आरोपियों ने बीचबचाव करने गए अपने ही साथियों पर तलवार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
जख्मियों में वाठोडा निवासी अरविंद प्रेमलाल मरसकोल्हे (28) और सुरेंद्र वरके (26) का समावेश है. आरोपियों में हिवरीनगर निवासी मानव अशोक शेवारे (18) और गजानन गुणवंत सोनवने (22) का समावेश है.
सभी अरविंद के साथ काम करते हैं. रात 11.45 बजे के दौरान मानव और गजानन ने शराब पीने के बाद पडोलेनगर में दूसरे मजदूरों से विवाद शुरू कर दिया. अरविंद ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया. उन्हें बचाने गए सुरेंद्र को भी आरोपियों ने तलवार मार दी. दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए. उन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर मानव और गजानन को गिरफ्तार कर लिया.






