नागपूर दिनांक 21 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)
फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट,चैटिंग,दोस्ती और 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है,गोंदिया के युवक द्वारा नागपुर आकर युवती से दुष्कर्म किया गया
गोंदिया के एक युवक ने एक युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती की. शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन बाद में मुकर गया. 25 वर्षीय पीड़िता ने अंबाझरी पुलिस से शिकायत की.
पुलिस ने कोहमारा, गोंदिया निवासी हर्षल कैलाश टेंभुर्णे (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता शहर के एक अस्पताल में नर्स है. हर्षल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है.
जनवरी महीने में हर्षल ने पीड़िता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी. दोस्ती को प्रेम संबंधों में बदलते देर नहीं लगी. हर्षल उससे मिलने के लिए नागपुर आता था. शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.
कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हो गया. हर्षल ने शादी से इनकार कर दिया. न्यायालय में पेश किए जाने पर न्यायालय ने उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.






