तेज गति से जा रही ट्रैवल्स बस पलटी 2 की मौत ,2 गंभीर रूप से घायल

0
19

नागपूर दिनांक 16 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

नागपुर से बुलढाणा तेज गति से जा रही ट्रेवल्स बस का चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उक्त घटना नांदगांव पेठ के पास होटल वाटिका के पास हुई. नंदगांव पेठ थाने के पुलिस निरीक्षक काले ने बताया ट्रेवल्स में सवार अन्य 14 यात्री सुरक्षित हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार  गगन ट्रेवल्स की बस नंबर एमएच28 बीबी 3132 यात्रियों को नागपुर से बुलढाणा ले जा रहा थी और अमरावती की ओर तेज गति से जा रहा थी, तभी चालक होटल वाटिका के पास वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जंक्शन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

राहुल विनय गुप्ता (उम्र 50, नििवासी सभा नगर, लुधियाना पंजाब) और अरुण प्रहलाद सावले (उम्र 55, निवासीी नंदनवन नागपुर) दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा शुद्धोधन पाटिल (उम्र 35, निवासी सक्करदरा, नागपुर) और अमित सुरेश बेरोजय (उम्र 34, निवासी लकड़गंज, भुसावल चौक, खामगांव) गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा होते ही हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक काले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को आगे के इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया. अन्य 14 यात्रियों ने अपनी व्यवस्था की और सुरक्षित निकल गए।

सरदार सुरेंद्र सिंह कुलवंत सिंह (बाकी करनाल, हरियाणा) की शिकायत पर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई , आगे की जांच पुलिस कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here