विदर्भ दिनांक 15 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में इस सप्ताह भी हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने पालघर, ठाणे, जलगांव, नासिक, कोल्हापुर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में येलो अलर्ट जारी किया है.
वहीं रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, वाशिम और यवतमाल में 16 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अमरावती, गोंदिया, नागपुर के लिए 17 अगस्त और गढ़चिरौली में 18 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद भी बारिश का अनुमान है।
इससे पहले रविवार को भी राज्य में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी रहा। दूसरी ओर, राज्य में अधिकांश शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छे से संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। इस सप्ताह भी इसी दायरे में रहने की उम्मीद है






