नागपूर में एक ही दिन में मिले स्वाइन फ्लू के 17 मरीज,मचा हड़कंप

0
14

नागपूर दिनांक 14 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)

नागपूर जिले मे एक दिन में स्वाइन फ्लोर के 17 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया ज्यादातर मरीज नागपुर शहर के हैं।जिले के विभिन्न अस्पतालों में मिले नए स्वाइन फ्लू के मरीजों में शहर के 12 और ग्रामीण क्षेत्रों के 5 मरीज शामिल हैं।

नए मरीजों की वजह से शहर में कुल मरीजों की संख्या 99 और ग्रामीण क्षेत्रों में 67 मरीजों की संख्या कुल 166 हो गई है.

जिले में इस बीमारी के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नागरिकों को सावधान रहने की जरूरत है. नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग संबंधित मरीजों से अपील कर रहा है कि कोई लक्षण पाए जाने पर जांच कराएं.

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए अब टीके उपलब्ध हैं। टीकाकरण शुरू हो गया है। फिलहाल नगर निगम के महामारी विभाग के नोडल अधिकारी ने भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टीकाकरण कराने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here