मायभूमि न्यूज की खबर पर मुहर! बावनकुले की भाजपा प्रदेशअध्यक्ष पद पर नियुक्ती

0
7

महाराष्ट्र दिनांक 12 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी )

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में सांगठनिक बदलाव करते हुए चंद्रशेखर बावनकुले को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें राज्य में चंद्रकांत पाटिल की जगह संगठन की कमान सौंपी गई है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सांगठनिक नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए चंद्रशेखर बावनकुले को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। बावनकुले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं।

इसके साथ ही विधायक आशीष शेलार को मुंबई महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल हाल ही में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। इस कारण राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here