नागपूर दिनांक 6 ऑगस्ट ( प्रतिनिधी)
नागपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है। गाड़ी अब रात 9.30 की जगह 9.15 बजे छूटेगी।
नागपुर से निकलने के बाद अजनी, सिंदी, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, चांदुर, बड़नेरा तक इसका समय बदलता जाएगा। इसके बाद गाड़ी का बाकी स्टेशनों पर समय पूर्ववत रहेगा।
ट्रेन नंबर 12140 नागपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अब नागपुर से 9.15 बजे प्रस्थान कर अजनी में 9.23 बजे पहुंच कर 3 मिनट बाद छूटेगी। सिंदी में 9.53, वर्धा में 10.17, पुलगांव में गाड़ी 10.41, धामणगांव में 10.58, चांदुर में 11.14 बजे पहुंचेगी। बडनेरा में पूर्ववत समय मध्यरात्रि 12.07 बजे पहुंचेगी। बाकी स्टेशनों पर भी पूर्ववत समय पर पहुंचेगी।






