किशोरी को बहलाकर भगा कर यूपी ले जाकर शादी करनेवाला युवक गिरफ्तार, नागपूर….

0
10

नागपूर दिनांक 5 ऑगस्ट ( महानगर प्रतिनिधी)

किशोरी को बहला- फुसलाकर उसे बनारस ले जाकर उससे शादी करने वाले आराेपी प्रवेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काे जरीपटका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

जरीपटका थाने में अपहरण का मामला दर्ज था। गत 15 जुलाई को अपहरण के बाद मामले की जांच अपराध शाखा पुलिस विभाग के मानव तस्कर विरोधी दस्ते और जरीपटका पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से शुरू की। तकनीकी रूप से किशोरी के बारे में पता लगाया गया।

किशोरी को आरोपी प्रवेश सिंह (23) अपने साथ अपने गांव छोटी गांव, थाना लक्सा, जिला वाराणसी, उत्तरप्रदेश ले गया था और वहां जाने के बाद उससे शादी कर ली थी। किशोरी आरोपी के घर पर मिली। पुलिस प्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर नागपुर लाई और उसे जरीपटका पुलिस के हवाले किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here