वोक्हार्ट हॉस्पिटल में दुर्लभ ब्रेन सर्जरी के दौरान सर्जन से मरीज ने की बातचीत

0
8

नागपुर- कल्पना कीजिए कि आप बिना दर्द के ब्रेन सर्जरी के दौरान अपने डॉक्टरों से बात कर रहे  हैं और ऑपरेशन के दौरान कोई समस्या महसूस होने पर उन्हें तत्काल प्रतिक्रिया दें रहे है । एक लाइव  क्रैनियोटॉमी या  लाइव ब्रेन  सर्जरी के दौरान ठीक ऐसा ही होता है। यह सर्जरी  हाल ही में वोक्हार्ट हॉस्पिटल, नागपुर में की गई थी।इस अत्यधिक विशिष्ट सर्जिकल प्रक्रिया के लिए एक न्यूरोसर्जन और एक न्यूरोएनेस्थेसियोलॉजिस्ट के नेतृत्व में एक टीम  की आवश्यकता होती है, इस सर्जरी में यह भूमिकाए  डॉ.राहुल  झामड  न्यूरो सर्जन और डॉ. अवंतिका जैस्वाल, न्यूरोएनेस्थेसियोलॉजिस्ट ने निभाई।

कुछ कार्य आम तौर पर मस्तिष्क की सतह पर विशेष क्षेत्रों में स्थित होते हैं। लेकिन सतह के नीचे, नर्व के  बंडल मस्तिष्क से होते हुए रीढ़ की हड्डी और पूरे शरीर में जाते हैं। सर्जरी के दौरान  ब्रेन मैपिंग गैजेट्स का उपयोग करके इन नर्व्स  को मैप करना होता है ताकि यह समझ सकें कि कौन से प्रमुख कार्यों से यह जुड़े हैं, ताकि हम ट्यूमर को हटाते समय उनसे बच सकें। गंभीर नसों को नुकसान पहुंचाने से स्थायी विकलांगता हो सकती है।

लाइव  क्रैनियोटॉमी हमेशा तो  हीं फिरभी अक्सर की जाती है.  इसका उपयोग  विभिन्न ब्रेन ट्यूमर के लिए  किया जाता है जो फ्रंटल , पर्शिअल और टेम्पोरल लोब में होते हैं, जो भाषण और मोटर फ़ंक्शन को नियंत्रित करते हैं और कुछ छुपे  विकारों से जुड़े होते है ।प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है  रोगी है क्योंकि उसे सर्जरी के दौरान जगे रहने के विचार से सहमत  होना होता है और महसूस करना होता है। गंभीर लक्षणों वाला रोगी सर्जरी के दौरान न्यूरोलॉजिकल परीक्षण  में प्रभावी रूप से योगदान करने में सक्षम नहीं हो सकता है।

ब्रेन के टीषु  में कोई पेन  फाइबर  नहीं होता है, इसलिए जब आप सर्जरी से दबाव या वाइब्रेशन महसूस कर सकते हैं, तो आपको दर्द महसूस नहीं होता ।  मांसपेशियों, त्वचा और हड्डी को सुन्न करने के लिए लोकल अनस्थेटिक और थोड़ी मात्रा में बेहोश करने की क्रिया  का उपयोग इसमें किया जाता हैं, जिसे ब्रेन तक पहुंचने के लिए सर्जन को काटना पड़ता है।  जब ट्यूमर को काटना  शुरू हो जाता है तब रोगी पूरी तरह से जाग जाता है।

जब रोगी जागता है तो न्यूरोएनेस्थेसियोलॉजिस्ट रोगी को आश्वस्त करते है।  ऐसे समय पर  रोगी सिर को हिलाने में सक्षम नहीं होता है , लेकिन न्यूरोएनेस्थिसियोलॉजी टीम  रोगी को यथासंभव आरामदायक महसूस करने की कोशिश करती है और पूरे समय रोगी के साथ रहती है ताकी रोगी  को किसी चीज की आवश्यकता होने पर हर सुविधा आसपास हो । प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक पूरी टीम साथ रहती है।

जागते समय रोगी टीम को अंगों में कमजोरी या बोलने में कठिनाई के बारे में बताकर मदद करता है। इस मामले में मोटर और प्रीमोटर कॉर्टेक्स यह हिस्से महत्वपूर्ण थे । न्यूरोसर्जन नर्व के नीचे एक हल्का करंट भेजकर ट्यूमर के पास आपके ब्रेन  के हिस्से को उत्तेजित करता है। साथ ही,उसी समय  न्यूरोएनेस्थेसियोलॉजिस्ट रोगी को  कुछ सरल मौखिक व्यायाम देगा यह देखने के लिए  कि क्या करंट के स्टिमुलेशन  ने रोगी  के न्यूरोलॉजिकल फ़ंक्शन को प्रभावित किया है और बाकी समय भी बातचीत जारी रहेगी।

अंत में जब इंट्राक्रैनील काम किया जाता है और रोगी की स्थिति स्थिर होती है, तो रोगी को फिर से बेहोश कर दिया जाता है और बाकी प्रक्रिया पूरी की  जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here