बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ने 53 वर्ष की उम्र में रचाई शादी

0
7

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने 53 साल की उम्र में केरल के त्रिशुर में शादी की। उन्होंने परिजनों की मौजदूगी में श्रुति के साथ गठबंधन किया। इससे पहले बीजेपी नेता ने 14 अगस्त को सगाई की थी। ऐसी जानकारी सामने आई है कि अरविंद मेनन शादी के बाद केरल में पार्टी का काम संभालेंगे और पार्टी को राज्य में और मजबूत बनाएंगे।

BJP national secretary married : ऐसी जानकारी भी है कि उनकी पत्नी श्रुति भी राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं। अरविंद मेनन की पत्नी केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। अरविंद मेनन ने अपनी शादी की सूचना देते हुए ट्वीट किया, ‘ पितृों के आशीर्वाद से केरल के गुरुवायुर मंदिर में भगवान गुरुवायुर अप्पन को साक्षी मानकर आज गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया है। इस मौक़े पर मैं आप सभी महानुभावों के स्नेह व आशीर्वाद का भी आकांक्षी रहूंगा।’न

अरविंद मेनन के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि है। वे लगभग 15 साल तक मध्य प्रदेश में संगठन के लिए काम कर चुके हैं। साल 2016 में अरविंद मेनन का बतौर संगठन महामंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा हुआ था। इस समय वे बंगाल बीजेपी के प्रभारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here