अनलॉक होने से जीवन की पटरी फिर पहले की तरह पूर्ववत हो रही,इसी के साथ प्रेमी जोड़े भी घरों से बाहर निकलकर साथ में घूमने फिरने लगे है ,शहर के बाहरी इलाकों में प्रेमी जोड़े समय व्यतीत करने लगे,इसका फायदा असमाजिक तत्व लेने लगे ,ऐसी ही एक गैंग नागपूर में सक्रीय थी जो इन प्रेमी जोड़ों को डरा धमकाकर लूट लेती थी
इस गैंग के 2 सदस्यों को कलमना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे लेकिन बदनामी के डर से युवा पुलिस को शिकायत करने में संकोच कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में धरमनगर निवासी लक्ष्मण हटिलदास माणिकपुरी (26) और भगतनगर निवासी राहुल सुरेश यादव (28) का समावेश है. उनका साथी गंगाबाग निवासी राहुल उइके फरार होने में कामयाब हो गया.
कुछ दिन पहले आरोपियों ने एक प्रेमी युगल को डर-धमकाकर लूटने का प्रयास किया. युवती के साथ भी मारपीट की. विरोध करने पर युवक को चाकू मार दिया. जख्मी युवक ने पुलिस से शिकायत की.
कलमना पुलिस को जानकारी मिली कि लूटपाट की वारदातों में सक्रिय 3 अपराधी विजयनगर बाजार चौक पर घूम रहे है. खबर मिलते ही पुलिस दस्ता वहां पहुंचा. राहुल उइके भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने लक्ष्मण और राहुल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की कबूली दी. उनसे 2 मोबाइल और वाहन सहित 44,000 रुपये का माल जब्त किया गया.






