अजनी के ताजनगर में दो युवकों पर प्राणघातक हमला

0
10

पिछले कुछ दिनों से नागपुर में क्राइम फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है, हत्या और प्राणघातक हमले अब रोज की बात हो गई है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घातक हथियारों के साथ बंदूकों का भी इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है

आज शाम रजनी के ताज नगर में 5 से 6 लोगों के गुट द्वारा दो युवकों पर प्राणघातक हमला किया गया, तीन-चार दिन पहले हुए आपसी विवाद गाली गलौज और मारपीट के बाद आज के हमले को अंजाम दिए जाने की जानकारी मायभूमि न्यूज़ को मिली है

जिन दो युवकों पर हमला किया गया है उसमें निशान भगत नामक युवक की हालत नाजुक होने की बात सामने आई है वही दूसरा युवक राकेश भी घायल हुआ है

हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर आगे की जांच शुरू कर दी है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here