आजकल हर कोई बोतलबंद पानी पिना पसंद करता है क्योंकि लोग इसे साफ और सेहत के लिए फायदेमंद मानता है पर ये न्यूज पढ़ कर शायद आप दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाए
क्या आपको पता है कि नल के पानी की तुलना में बोतलबंद पानी पर्यावरण और सेहत के लिए 3500 गुना ज्यादा बुरा है. क्योंकि बोतलों में बंद पानी कई दिनों तक एक स्थिति में रहने की वजह से कई सौ गुना ज्यादा खतरनाक हो जाता है.
बार्सिलोना में हुई एक स्टडी के अनुसार बोतलबंद पानी का पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) पर 1400 गुना और जल स्रोतों पर 3500 गुना ज्यादा बुरा प्रभाव डालता है. इन बोतलबंद पानी को बनाने की प्रक्रिया में हर साल करीब 1.43 प्रजातियां धरती से खत्म हो जा रही हैं. जो कि जैव-विविधता को खत्म करने की एक बुरी और अनचाही साजिश है. पिछले साल पूरी दुनिया में बोतलबंद पानी की खपत बहुत तेजी से बढ़ी है. इसकी रिपोर्ट साइंस ऑफ द टोटल एनवायरमेंट जर्नल में प्रकाशित हुई है.
बोतलों में बंद पानी कई दिनों बाद ग्राहकों तक पहुंचता है एक ही स्थिति में बंद रहने से पानी 3500 हजार गुना ज्यादा नुकसानदायक होने की बात स्टडी में कही गई





