पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार का फर्जी अकाउंट बनाकर एनसीपी नेता से पैसों की मांग , नागपूर में अपराधियों के हौसले बुलंद

0
11

नागपुर में क्राइम का ग्राफ विगत कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ा है, हत्या होना भी लगभग रोज की घटना हो गई है अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और इस बार पुलिस कमिश्नर का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ही अन्य से पैसों की मांग करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है

पुलिस कमिश्नर का फर्जी अकाउंट बनाकर एनसीपी नेता से पैसे की मांग की गई है , नेता को कमिश्नर के द्वारा इस तरह पैसे मांगने पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने पैसे मांगने की घटना से इंकार कर दिया, इसके बाद फर्जी अकाउंट वाली बात उजागर हुई

साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस कमिश्नर का ही सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया और इसके द्वारा एनसीपी नेता से पैसों की मांग की गई घटना सामने आती पुलिस दल के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने तत्काल इसकी गंभीर दखल लेते हुए जांच शुरू कर दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here