युवक के मोटरसाइकिल एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल और मोबाइल चुराया,2 गिरफ्तार

0
6

धरमपेठ निवासी सनी बोरकर  रात को अपने दुपहिया वाहन क्र. एमएच-31/एफएल-6611 पर अमरावती रोड से जा रहा था. चलती गाड़ी पर हेलमेट पहनते समय उसका संतुलन बिगड़ गया. दवलामेटी के मोहाड़े लेआउट में गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. गाड़ी वहीं छोड़कर नागरिक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए. डिक्की में सनी का मोबाइल भी रखा था. सिर पर चोट लगने के कारण सनी को याद नहीं आ रहा था कि उसका एक्सीडेंट कहां हुआ.

शुक्रवार को सनी को घटनास्थल याद आ गया. वहां जाने पर गाड़ी दिखाई नहीं दी. पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की. चोरी में दद्दू का हाथ होने की जानकारी मिली. उसे हिरासत में लेने पर नाबालिग साथी के साथ मिलकर वाहन और फोन चोरी करने की कबूली दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here