पुलिस को कन्हान नदी में हत्या कर लाश फेंके जाने की जानकारी मिली, पुलिस ने इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए कन्हान नदी में तलाश करते हुए लाश को ढूंढ निकाला
मृतक की शिनाख्त बोरियापुरा, मोमिनपुरा निवासी इब्राहिम खान उर्फ छोटा इब्राहिम (22) के रूप में हुई. इब्राहिम के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट सहित कई मामले दर्ज है. पुलिस उसपर तड़ीपार और एमपीडीए की कार्रवाई भी कर चुकी है.
इब्राहिम खान की शिनाख्त के बाद पोलिस ने जांच जारी की पुलिस ने उसके साथ रहने वाले युवाओं से पूछताछ की गई. पोलीस को पूछताछ में पता चला की 4 अगस्त के बाद से सोनू, शम्मू और राशिद भी गायब है. करीब 10 संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद एक युवक ने बताया कि विगत 4 अगस्त को ही म्हाड़ा क्वार्टर, यशोधरानगर निवासी सोनू, शम्मू और राशिद ने ईंट भट्टे के समीप इब्राहिम पर हथियारों से जानलेवा हमला किया. मौते के घाट उतारने के बाद आरोपी इब्राहिम के शव को कामठी रोड की तरफ ले गए.
हत्या में शामिल होने के शक में देर रात तक सोनू और शम्मू से पूछताछ जारी थी. इस वारदात का मुख्य आरोपी राशिद खान बताया जा रहा है. वह भी 3 दिन से गायब है. यशोधरानगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.






