भारत में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की सिंगल डोज वैक्सीन को अनुमति मिल गई है ,भारत में वैक्सिन के लिए अनुमति मिलने वाली जॉनसन एंड जॉनसन पाचवी कंपनी बन गई है वहीं सिंगल डोज वैक्सीन वाली यह पहली कंपनी होगी
स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया ने जानकारी देते हुए कहा, भारत ने अपनी वैक्सीन बास्केट का विस्तार कर लिया. जॉनसन एंड जॉनसन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. अब तक भारत में 5 वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. मांडविया ने कहा, कोरोना के खिलाफ हमारे देश की जंग को बढ़ावा मिलेगा.





