41 साल बाद भारतीय हॉकी संघ ने ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ब्रोंज मेडल जीत लिया , आज जर्मनी के खिलाफ हुए मैच में हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-4 से जीत हासिल की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया
एक समय भारत 3-2 से पिछड़ रहा था, लेकिन भारत ने जबर्दस्त वापसी करते हुए खुद को आगे कर कर लिया. तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर जबर्दस्त वापसी करते हुए भारत ने 4-3 से बढ़त बनाई, तो थोड़ी ही देर बाद सिमरनजीत ने मैदानी गोल दागकर स्कोर को 5-3 कर दिया. इससे पहले भारत ने दूसरे क्वार्टर की समाप्ति पर मुकाबले को 3-3 से बराबरी पर ला दिया था





