चक दे इंडिया !ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

0
9

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर इतिहास रचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम अब बस अपने पहले ओलंपिक पदक से एक जीत दूर है।

भारत की तरफ से पहला गोल गुरजीत कौर ने किया था। गुरजीत का टोक्यो ओलंपिक में ये पहला गोल था और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भी इस बार ओलंपिक में पहली बार पेनल्टी कॉर्नर से गोल खाया था।

गुरजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक मारते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here