पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो शराबी ने खुद का सर पत्थर पर मारा और…

0
15

नागपूर दिनांक 30 जुलाई (शहर प्रतिनिधी)

पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो युवक ने नशे में ही पत्थर के बट्टे पर अपना सिर दे मारा और बेहोश हो गया. काफी देर तक इलाज न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम एमआईडीसी थानातंर्गत इंदिरा मातानगर निवासी संजय हरिशचंद्र तिवारी (38) बताया गया.

जानकारी के अनुसार संजय हर समय शराब के नशे में धुत रहता था. उसके घर में पत्नी मालती, 2 बेटे और माता-पिता हैं. पत्नी मजदूरी करके घर चलाती है जबकि संजय हर दिन मालती से लड़-झगड़कर पैसे मांगता और शराब पीता.

घटना के दिन सुबह से ही वह शराब के नशे में धुत था. करीब 10 बजे उसने फिर अपनी पत्नी से पैसे मांगे लेकिन मालती ने मना कर दिया और काम पर चली गई. उसके माता-पिता और बच्चे भी घर से बाहर चले गये.

पता हीं नहीं चला कि मर चुका है

इस बीच नशे की हालत में गुस्से में आकर संजय ने पत्थर के बट्टे पर अपना सिर दे मारा और बेहोश हो गया. वह नशे की हालत में अक्सर ऐसा ही पड़ा रहता था. ऐसे में बच्चों और माता-पिता को लगा कि वह अब भी नशे में है.

शाम करीब 6 बजे जब मालती काम से लौटी तो उसने संजय को बेसुध देखा. पहले तो उसे भी लगा कि वह नशे में है लेकिन काफी देर तक आवाज देने पर शरीर में हलचल नहीं हुई तो उसने अपने पड़ोसी को बुलाया. पड़ोसी ने देखा कि संजय मर चुका है. तुरंत पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here