नागपूर दिनांक 29 जुलाई (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है,लगातार तीसरे दिन कोरोना से मौत दर्ज की गई और बड़ी संख्या में नए मरीज मिले
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में कमी रही और 2100 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 2166 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1522+ ग्रामीण 644) जिसमे 215 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 142+ ग्रामीण 73+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 1 मौत दर्ज की गई जो शहर से है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में मामूली कमी हुई ,जिले में अब कुल 1662 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 1084 ग्रामीण में 578 और जिले के बाहर 0 का समावेश है






