नागपूर दिनांक 27 जुलाई (महानगर प्रतिनिधी)
शिक्षक दंपति के घर में चोरों ने नकदी और लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय दंपत्ति अपने भांजे के बर्थ-डे में शामिल होने मानेवाड़ा रोड पर एक सभागृह में गए थे।
हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। नरसाला रोड, संत तुकड़ोजी नगर निवासी आशीष रंगारी (43) और उसकी पत्नी पेशे से शिक्षक हैं। वह परिवार के साथ बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने मानेवाड़ा रोड स्थित एक सभागृह में गए थे।
किसी ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी से 1 लाख 25 हजार रुपए नकदी और सोने के आभूषण, ऐसे कुल 5 लाख 85 हजार रुपए का माल चुरा लिया।
प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं िमला है।






