दिल दहलाने वाली घटना! पत्नी बेटे सहित शख्स ने खुद को कार में बंद कर लगाई आग, पति की मौत,पत्नी और बेटा……

0
13

नागपूर दिनांक 20 जुलाई ( प्रतिनिधी)

नागपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में खुद को आग लगा ली. इस रूह कंपा देने वाली घटना में शख्स की मौत हो गई वहीं उसकी पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए. पुलिस के मुताबिक मृतक की माली हालत ठीक न होने की वजह से ऐसा कदम उठाया था.

मृतक का बेटा और पत्नी गंभीर रूप से झुलसे

पुलिस के मुताबिक दिल दहला देने वाली घटना बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के खपरी पुनवर्सन इलाके की है. मृतक जैताला निवासी रामराज गोपालकृषण भट बताया जा रहा है. उसकी उम्र 58 वर्ष के करीब है. वहीं मृतक की 55 वर्षीय पत्नी संगीता भट और 30 वर्षीय बेटा नंदन इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गए हैं. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

मृतक बेटा और पत्नी को लंच के बहाने साथ लाया था

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी और उसका बेटा नहीं जानते थे कि वह कितना खौफनाक कदम उठाने वाला है. वे तीनों तो लंच के लिए बाहर आए थे. पुलिस को मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कथित तौर पर लिखा है कि आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह सुसाइड कर रहा है.

रामराज की गाड़ी में जलकर हुई मौत

पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय रामराज अपनी पत्नी और बेटे को साथ लेकर लंच के लिए निकल था लेकिन उसने खुद पर और पत्नी व बेटे पर भी पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. पत्नी और बेटे ने किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोला और आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच रामराज की गाड़ी के अंदर ही जलकर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here