नागपूर में बम विस्फोट में एक की मौत और एक घायल

0
11

नागपूर दिनांक 18 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी )

सोमवार की शाम को भंडारा रोड स्थित कापसी गांव के कबाड़ी गोदाम में विस्फोट हो गया,  पुलगांव से लाए गए निष्क्रिय बम को काटते समय  विस्फोट हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. यह गोदाम कापसी क्षेत्र के बारादवारी में स्थित है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पारडी थाने के बारादवारी में हसनबाग निवासी अब्दुल रशीद वल्द अब्दुल अजीज का आर ट्रेडर्स नामक एक स्क्रैप गोदाम है।

30 मई 2022 को अब्दुल रशीद ने एक नीलामी में पुलगांव में आयुध निर्माणी से निर्माण किया हुआ गोला बारूद खरीदा। गोला-बारूद को कटर से काटते और उसके पुर्जे अलग करते समय एक बम फट गया।

गुड्डू भभूतलाल रत्नेरे (उम्र 52, उप्पलवाड़ी) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित सुकरलाल मरास्कोल्हे (उम्र 19) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए दुर्गावती नगर के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here