नागपूर दिनांक 18 जुलाई ( प्रतिनिधी)
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 प्रकार के चावलों से 75 पदार्थ बनाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने का संकल्प शेफ विष्णु मनोहर ने किया था।
वे यह रिकार्ड पांच घंटे में पूरा करने वाले थे, लेकिन यह रिकार्ड उन्होंने समय से पहले बना लिया। सुबह 9.15 बजे रिकार्ड बनाने की शुरुआत हुई और दोपहर ठीक 2 बजे रिकार्ड पूरा हुआ। इस अनूठे कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने चावल से बने पदार्थों का नि:शुल्क स्वाद लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आर. विमला, केवीआईसी के संचालक जयप्रकाश गुप्ता, नागपुर कारागृह की पुलिस उपमहानिरीक्षक सुश्री साठे, चंद्रपुर कारागृह के अधीक्षक आगे, नागपुर कारागृह की दीपाली आगे, दक्षिण मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र के संचालक खिरवडकर, राइस किंग मित्तल की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में 75 प्रकार के चावल और उससे बने 75 पदार्थों की प्रदर्शनी और किसानों का सत्कार विशेष आकर्षण रहा।






