पोलिस सबइंस्पेक्टर ने नाबालिक लड़की को चिखलदरा ले जाकर बेहोश कर, दारू पिलाकर किया बलात्कार

0
10

नागपूर दिनांक 17 जुलाई ( शहर प्रतिनिधी)

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में नक्सल रोकथाम कार्यालय के एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना ने हर तरफ सनसनी मचा दी है.

गिरफ्तार किए गए सब-इंस्पेक्टर की पहचान प्रदीप कुमार श्रीकृष्ण नितावने (उम्र 35) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता नाबालिग लड़की पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी। आरोपी नितावने और पीड़ित लड़की के परिवार में पारिवारिक संबंध हैं। पीड़िता के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घरेलू संबंधों के चलते पीड़िता के पिता ने प्रदीप कुमार नितावणे को किशोरी पर नजर रखने को कहा. चूंकि यह लड़की पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी, इसलिए नितावने के भी उसके साथ अच्छे संबंध थे।

घटना वाले दिन नितावणे ने पीड़िता को फोन कर कहा कि वह बाहर घूमने निकलेगा। पीड़ित लड़की के घर के मालिक नेे भी विरोध नहीं किया क्योंकि वे नितावणे से परिचित थे।

नितावणे पीड़ित लड़की को अमरावती जिले के चिखलदरा ले गया। वहां उसे बेहोशी की गोली से बेहोश कर दिया गया। उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया गया। साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

नागपुर लौटने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को फोन कर घटना के बारे में बताया.

पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार नितावने के खिलाफ बर्डी थाने में आईपीसी की धारा 363, 376 (2), (एफ), 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे रविवार को गिरफ्तार कर रविवार को ही कोर्ट में पेश किया गया। प्रदीप कुमार नितावने को रिमांड पर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here