परिवार सोता रहा और 2 लाख रुपए…..

0
12

नागपूर दिनांक 15 जुलाई (शहर  प्रतिनिधी)

हुड़केश्वर में एक मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अज्ञात चोर घर ने घर में प्रवेश किया और नकदी व मोबाइल फोन सहित करीब 1 लाख 92 हजार रुपए का माल समेट ले गया। घटना अमाेल दमके के घर में हुई। पुलिस के अनुसार न्यू प्रेरणा नगर निवासी अमोल ने हुड़केश्वर थाने में चोरी की शिकायत की है।

नकद 1.87 लाख रुपए चोरी :

रात को परिवार सो रहा था। एक कमरे में अमोल के माता-पिता और दूसरे कमरे में अमोल सोया था। घटना की रात अज्ञात चोर मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा।

चोर बेडरूम में दीवार पर लटक रहे जींस पैंट से नकदी 1 लाख और बैग में रखे नगद 87 हजार रुपए और मोबाइल फोन सहित 1 लाख 92 हजार रुपए का माल चुरा ले गया। हुड़केश्वर पोलीस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here