महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रु तो डीजल हुआ इतना सस्ता,शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

0
17

महाराष्ट्र दिनांक 14 जुलाई ( प्रतिनिधी)

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये की कमी की गई है। वह कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

बहुमत परीक्षण के दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि वह ईंधन की कीमतों में कटौती करेंगे। इस पर आज फैसला लिया गया है।

शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल वैट में कमी की है. तो अब पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के खजाने पर छह हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here