अंबाझरी तलाव में डूबा 17 साल का लड़का; एक महीने में चौथी घटना

0
15

नागपुर दिनांक 11 जुलाई ( प्रतिनिधी)

रोहित राजेंद्र गोरखेड़े (17 साल) की  अंबाझरी तलाव में डूबने से मौत हो गई. मानकापुर में आंबेडकर सोसायटी निवासी रोहित अपने छोटे भाई के साथ अंबाझरी तलाव देखने गया था। क्षेत्र में चलते समय वह सीमेंट की सीढि़यों पर फिसल कर तालाब में गिर गया। दमकल विभाग की टीम ने उसके शव को बाहर निकाला।

पिता राजेंद्र गोरखेड़े द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोहित अपने छोटे भाई तन्मय और चचेरे भाई अंजन के साथ  अंबाझरी झील पर घूमने आया था और अचानक ये हादसा हुआ तालाब में भीड़ थी। लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

रोहित बारहवीं का छात्र था। उनके पिता एक ड्राइवर हैं और उनकी मां एक खेत मजदूर हैं। अंबाझरी झील में पिछले एक माह में चार युवक डूब गए हैं। ऐसा नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here