पहचान,दोस्ती,प्रेम,शादी का झांसा और 12 वी की छात्रा गर्भवती….

0
11

नागपूर दिनांक 10 जुलाई (प्रतिनिधी)

पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बाद दुष्कर्म किया. इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई. मामला वाड़ी थाना क्षेत्र का है.

पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अमोल रोहिदास ससाने (24) बताया गया.

पीड़ित छात्रा कक्षा 12वीं में पढ़ती है और अपने परिवार के साथ रहती है. उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं. उसकी एक बड़ी बहन भी है. अमोल और पीड़िता एक दूसरे के पड़ोसी हैं. करीब 2 वर्ष पहले उनमें पहले दोस्ती, फिर प्रेम संबंध हो गये.

अमोल ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म करने लगा. करीब 3 महीने पहले छात्रा को गर्भवती होने का पता चला. उसने अमोल पर शादी का दबाव बनाया लेकिन वह साफ मुकर गया. साथ ही उसने पीड़िता को यह बात किसी को न बताने को कहा. ऐसा करने पर उसके माता-पिता को जाने से मारने की धमकी भी दी.

डर के मारे पीड़िता चुप रही लेकिन 2 दिन बाद ही उसके पेट में दर्द शुरू हुआ. जब माता-पिता उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये तो पीड़िता के गर्भवती होने की बात पता चली. यहां उसने 7 महीने के बच्चे को जन्म दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here