आपली बस ने युवक को रौंदा,युवक की मौत,लोगो ने किया पथराव

0
17

नागपूर दिनांक 8 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

अभ्यंकरनगर रोड पर गुरुवार को देर शाम आपली बस के चालक ने रास्ता पार कर रहे युवक को रौंद दिया. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. इससे स्थानीय नागरिकों में रोष फैल गया. लोगों ने दूसरी बस पर पथराव कर गुस्सा निकाला.

मृतक नीलेश पटेल (30) बताया गया. नीलेश वीएनआईटी गेट के पास भुट्टे की दूकान लगाता था. रात 8.40 बजे के दौरान वह रास्ता पार कर दूसरी तरफ जा रहा था. अभ्यंकरनगर से एलएडी चौक की ओर जा रही आपली बस क्र. एम.एच.31-ई.एम.0390 के चालक ने उसे टक्कर मार दी.

बस की चपेट में आने से नीलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया. इसी दौरान पीछे से एम.एच.31-एफ.सी.385 नंबर की बस आई. गुस्साए लोगों ने इसी बस पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया.

कुछ लोगों ने बस पर पथराव किया तो कुछ लोग कंडक्टर और ड्राइवर को पीटने लगे. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बस की चाबी भी निकाल ली. घटना की जानकारी मिलते ही बजाजनगर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने लोगों को शांत कर रास्ते से हटाया. नीलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया लेकिन बस को हटाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी. चाबी नहीं होने के कारण टेक्नीशियन को मौके पर बुलाया गया. इसीलिए 4 घंटे तक बस रास्ते पर ही खड़ी रही. पुलिस ने राकेश नामक बस चालक को हिरासत में ले लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here