महंगाई का बड़ा झटका,गैस सिलेंडर के दाम में 50 रु की बढ़ोतरी,इतने हुए दाम

0
16

भारत दिनांक 6 जुलाई ( प्रतिनिधी)

आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है और आज से रसोई गैस (LPG Cylinder) महंगी हो गई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है. बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं.

इस बढ़ोतरी के बाद  रसोई गैस सिलेंडर (Delhi LPG Price) 1053 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर मिलेगा.

 

पिछले एक साल में 200 रुपये से ज्यादा बढ़े दाम

पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये प्रति सिलेंडर से ज्यादा बढ़ चुके हैं. ये एक साल में 834.50 रुपये से आज 1053 रुपये पर आ चुके हैं यानी 200 रुपये से भी ज्यादा की बढ़त इन सिलेंडर के दाम में आ चुकी है. इससे पहले 19 मई 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 4 रुपये का इजाफा किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here