सेंट-गोबेन इंडिया ने नागपुर में अपना एक्सक्लूसिव “माय होम” स्टोर लॉन्च किया

0
13

 

सेंट-गोबेन इंडिया ने नागपुर में अपना एक्सक्लूसिव “माय होम” स्टोर लॉन्च किया

~ सेंट-गोबेन इंडिया ने इस महीने एक एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर को लॉन्‍च कर इस साल पश्चिमी भारत में रिटेल क्षेत्र में अपना दायरा बढ़ाना जारी रखा है ~

सेंट-गोबेन लाइट और निर्माण के स्‍थायी समाधान बनाने में दुनिया की प्रमुख कंपनी है जिसका फोकस अपने उद्देश्य “दुनिया को रहने के लिए बेहतर घर” बनाने पर केंद्रित है। भारत में 1.35 अरब लोग रहते हैं और यहां शहरीकरण की मौजूदा दर 32 फीसदी है। आने वाले सालों में हमें लाखों घरों की जरूरत होगी। महामारी ने घरों को हमारे अस्तित्व का केंद्र बना दिया है क्योंकि हम घरों से काम कर रहे हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। घरों के लिए तरह-तरह के समाधानों की तेजी से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, सेंट-गोबेन ने कई नए-नए सोल्यूशंस विकसित किए हैं। इसमें शावर क्यूबिकल्स, खिड़कियां, किचन के शटर्स, वार्डरोब शटर्स, एलईडी शीशे, ग्लास राइटिंग बोर्ड, जिप्रोक सीलिंग्स, ड्राईवॉल, टाइलिंग और ग्राउटिंग सोल्यूशंस, जिप्सम प्लास्टर, सर्टेन टीड रूफिंग शिंगल्स और नोवेलियो वॉल कवरिंग समेत अन्य कई सोल्यूशंस शामिल हैं। सेंट-गोबेन इन सभी सोल्यूशंस को माय होम के तहत लेकर आया है जोकि एक संपूर्ण फिजिटल बिजनेस मॉडल है। माय होम अपने उपभोक्ताओं को डिजाइनिंग से लेकर इंस्टालेशन तक के समाधानों की पेशकश करता है।

नागपुर प्रॉपर्टी में निवेश के लिहाज से महाराष्ट्र में एक फलता-फूलता केंद्र है। यह कई व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों का एक हब है। रियल स्टेट के क्षेत्र ने यहाँ महत्वपूर्ण विकास देखा है। घरों के खरीदार अब नए जोश और जुनून से अपनी लाइफस्टाइल को अपग्रेड कर रहे हैं। घरों को नई-नई सुविधा से सुसज्जित करने की मांग में काफी उछाल आया है, जो लोगों के लिए सुविधा, स्वच्छता और उनका अच्छा रहन-सहन सुनिश्चित करती है। इस बाजार में होम सोल्यूशस की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए सेंट-गोबेन ने शहर में अपना एक्‍सक्‍लूसिव मायहोम शोरूम लॉन्‍च किया है।

सेंट-गोबेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री हेमंत खुराना ने कहा, “आज नागपुर में एक्सक्लूसिव माय होम शोरूम को लॉन्च करते हुए मुझे खुशी हो रही है। नागपुर एक तेजी से विकसित हो रहा बाजार है, जिसमें विकास का अपार संभावनाएं हैं। नागपुर में हम जिस स्‍टोर की लॉन्चिंग कर रहे हैं, वह इस विकसित होते बाजार में निवेश करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना रहा है। यह स्टोर घरों के मालिकों के एक ही छत के नीचे सभी तरह के समाधान प्राप्त करने का अनुभव करने का अनोखा अवसर प्रदान कर रहा है। घरों के मालिक उपभोक्ताओं को संपूर्ण समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमताओं से लाभ हासिल करेंगे। हम अपने माय होम स्टोर और अपनी लोकप्रिय मायहोम वेबसाइट के संयोजन के जरिए उपभोक्ताओं को फिजिटल (फिजिकल+ डिजिटल) अनुभव प्रदान करना चाहते हैं।”

सेंट-गोबेन इंडिया के बिजनेस हेड श्री श्रीहरि के. ने कहा, “हम नागपुर में अपने एक्सक्लूसिव माय होम स्टोर को लॉन्च कर काफी खुश हैं। मायहोम स्टोर्स शोरूम का उद्घाटन भारत में रिटेल के क्षेत्र में हमारी विस्तार योजना के सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस समय हमारा लक्ष्य पश्चिमी भारत में अपना दायरा बढ़ाना है। नागपुर में उपभोक्ता इस फिजिकल शोरूम से हमारे इन सोल्यूशंस का अनुभव कर सकते हैं। ये शोरूम नागपुर में श्रद्धानंद पीठ स्‍क्‍वैयर पर स्थित है। हमारा पूरा ध्यान अपने उपभोक्ताओं को अच्छे रहन-रहन की स्टाइल देना है और इस प्रक्रिया को साधारण और आसान बनाना है। उपभोक्ताओं से हमें और इंडस्ट्री को अविश्वसनीय रेस्पॉन्स मिला है। हमारे नए विंडोज रेज के सोल्यूशंस उपभोक्ताओं के घरों की सजावट में चार-चांद लगाने के अनुकूल हैं। यह समाधान उपभोक्ताओं को उनके घरों में भरपूर आराम प्रदान करते हैं और पूरी तरह से डिजिटल हैं। माप लेने से लेकर इनके निर्माण और इन्हें घरों में लगाने तक यह सोल्यूशन उपभोक्ताओं को पूरी तरह से डिजिटल अनुभव प्रदान करते हैं।”

शोरूम के मालिक श्री प्रमोद पाटिल और आनंद बोबडे ने कहा, ‘’मैं नागपुर में सेंट-गोबेन के चैनल पार्टनर के तौर पर माय होम का हिस्‍सा बनकर काफी खुश हूँ। मायहोम स्‍टोर ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुँचने और अपने सपनों का घर बनाने में उनकी मदद करने के लिये हमारे लिये एक उल्‍लेखनीय अवसर है। यह स्‍टोर एक घर का मॉडल कॉन्‍सेप्‍ट है, जहाँ ऐसे विभिन्‍न होम सोल्‍यूशंस हैं, जो एक घर में नई जान डाल सकते हैं। हम नागपुर के आर्किटेक्‍ट्स, घरों के मालिकों और अपने ग्राहकों का स्‍वागत करने और उनके साथ मजबूत रिश्‍ता बनाने के लिये उत्‍साहित हैं।‘’

ग्राहक अब इस पते पर हमारे स्‍टोर जा सकते हैं:

ड्यूरासेफ रूफिंग्‍स, 5 श्रद्धानंद पीठ स्‍क्‍वैयर, लक्ष्‍मी नगर, नागपुर- 440022

सेंट-गोबेन ग्रुप के विषय में

सेंट-गोबेन निर्माण, परिवहन, स्‍वास्‍थ्‍यरक्षा एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों के अन्‍य बाजारों के लिये सामग्री और समाधानों का डिजाइन, विनिर्माण एवं वितरण करता है। इन्‍हें सतत् नवाचार की एक प्रक्रिया द्वारा वि‍कसित किया जाता है और यह हमारे रहने की जगहों और हमारे दैनिक जीवन में कहीं भी मिल सकते हैं। यह सेहत, प्रदर्शन और सुरक्षा देते हैं और स्‍थायित्‍वपूर्ण निर्माण एवं संसाधन क्षमता की चुनौतियों को दूर करते हैं तथा जलवायु परिवर्तन से लड़ते भी हैं। जिम्‍मेदारी से वृद्धि की इस रणनीति का मार्गदर्शन सेंट-गोबेन का उद्देश्‍य “दुनिया को एक बेहतर घर बनाना’’ करता है, जो दुनिया को रहने के लिये एक ज्‍यादा सुंदर और स्‍थायित्‍वपूर्ण जगह बनाने हेतु हर दिन काम करने की हमारे समूह की सभी महिलाओं और पुरूषों की साझा महत्‍वाकांक्षा का उत्‍तर है।

2020 में 745 मिलियन यूरो की बिक्री (भारत क्षेत्र में)

70 देशों में 167,000 से ज्‍यादा कर्मचारी

2050 तक कार्बन न्‍यूट्रेलिटी के लिये प्रतिबद्ध

 

सेंट-गोबेन के मायहोम के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें – http://myhome-saint-gobain.com/index.php

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here