नागपूर दिनांक 5 जुलाई (प्रतिनिधी)
नागपुर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है,आज कोरोना का विस्फोट देखने मिला और 5 महीने में सबसे बड़ी संख्या पिछले 24 घंटो में सामने आई है
कोरोना टेस्ट की संख्या में कल के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई
पिछले 24 घंटो में कोरोना की टेस्ट संख्या में बड़ी कमी रही और 1800 से ज्यादा कोरोना टेस्ट की गई
पिछले 24 घंटो में नागपूर जिले में 1881लोगो की कोरोना टेस्ट की गई(शहर 1407+ ग्रामीण 474) जिसमे 135 कोरोना पॉजिटिव मिले( शहर 82+ ग्रामीण 53+ जिले के बाहर 0 का समावेश है) वही आज 0 मौत हुई जिसमे शहर में 0 और जिले के बाहर के 0 व्यक्ति का समावेश है
नागपूर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई ,जिले में अब कुल 581 एक्टिव मरीज है जिसमे शहर में 398 ग्रामीण में 183 और जिले के बाहर 0 का समावेश है







