नागपूर दिनांक 1 जुलाई ( प्रतिनिधी)
नागपुर की सुंदरता में चार चांद लगाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट और फुटाला म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट-शो प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने से पहले नितिन गडकरी ने आज गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया।
नितिन गडकरी ने मायभूमि न्यूज से कहा उन्हे विश्वास है की प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर .रहमान द्वारा संगीतबद्ध और गुलजार द्वारा रचित ,अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर की टिप्पणियों वाली यह अनूठी परियोजना नागपुर में पर्यटन को बढ़ावा देगी।







