नागपूर दिनांक 1 जुलाई (प्रतिनिधी)
मनपा प्रवर्तन विभाग ने धरमपेठ, धंतोली, नेहरू नगर, सतरंजीपुरा इन चार जोन में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर 100 से ज्यादा अतिक्रमण का सुपड़ा साफ किया। धरमपेठ जोन अंतर्गत गांधी नगर में मोहन शनिवारे, अमिन निगोट व जितेंद्र निगोट ने प्रवर्तन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही मजदूर लगाकर अवैध निर्माणकार्य तोड़ने की शुरुआत करने से कार्रवाई टाल दी गई।
धरमपेठ जोन :
गोकुलपेठ मार्केट में रोड और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाई दुकानें और ठेले हटाए और टीन का शेड तोड़ा गया। फुटाला तालाब परिसर में दुकानें, ठेले हटाकर टीन के 15 शेड तोड़े गए। 46 अतिक्रमण हटाकर एक ट्रक सामान जब्त किया गया।
धंतोली जोन :
मेडिकल चौक से बैद्यनाथ चौक, सरदार पटेल चौक तक अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर 28 अतिक्रमण हटाए गए। 39 बोर्ड जब्त किए।
नेहरू नगर जोन :
सुभेदार ले-आउट, विनायक अपार्टमेंट में श्याम पौनीकर, राजू नानोटकर, नरेंद्र कड़वे, मुर्तजा भाई का अतिक्रमण तोड़ा गया। इमारत की दक्षिण दिशा में बनाया अवैध शेड तोड़ा गया। पूर्व दिशा में श्याम पौनीकर शौचालय व ढाई बॉय 15 फीट अतिरिक्त निर्माणकार्य तथा 5 बॉय 3 फीट में बनाया गया शौचालय ध्वस्त किया। पार्किंग में बाधा बन रही दीवार तोड़ी गई। अन्य निर्माणकार्य तोड़ने के लिए 5 दिन की मोहलत दी गई।
सतरंजीपुरा जोन :
मारवाड़ी चौक से मस्कासाथ चौक, भारतमाता चौक गोलीबार चौक मार्ग पर अतिक्रमण कार्रवाई की गई। रोड और फुटपाथ पर बसे 28 अतिक्रमण हटाए गए। 5 ठेले जब्त किए






