युवती से प्रेम संबंध का संदेह,युवक पर प्राणघातक हमला

0
13

नागपूर दिनांक 1 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

युवती से प्रेम संबंधों के संदेह में 4 लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. चाकू से वार कर उसे मारने की कोशिश की और फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 2 की तलाश जारी थी. जख्मी तारसी, बोरखेड़ी निवासी राज उर्फ प्रवीण संतोष मेश्राम (25) बताया गया.

पकड़े गए आरोपियों में धनगरपुरा, हिंगना निवासी संदीप नत्थू समुंद्रे (20) और देवली सावंगी निवासी राजेंद्र उर्फ आकाश रविंद्र गोतमारे (19) का समावेश है. फरार आरोपियों में परवेज सुल्तान खान और अविनाश उर्फ रोहित वाढ़वे शामिल हैं. राज एमआईडीसी की एक कंपनी में मजदूरी करता है. संदीप को संदेह था कि उसकी परिचित युवती के साथ राज के प्रेम संबंध हैं.

घटना के वक्त राज अपने दोस्त कुणाल उइके के साथ कंपनी के काम से हिंगना गया था. बस स्टॉप के पास दोनों चाय पीने रुके. इसी दौरान संदीप और उसके साथी वहां पहुंचे. संदीप ने उसे एक युवती का फोटो दिखाया और संबंधों के बारे में पूछा. राज ने बताया कि वह उसकी दोस्त है. दोनों के एक साथ फोटो होने के कारण संदीप ने राज को पीटना शुरू कर दिया.

चारों युवक उस पर टूट पड़े और इसी दौरान संदीप ने चाकू निकालकर राज के पेट में घोंप दिया. उसकी अतड़ियां बाहर आ गईं. इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले. कुणाल उसे दोपहिया वाहन पर सरकारी अस्पताल ले गया लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण मेडिकल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here