पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने लॉकडाउन से प्रभावित व्यापरियों से कहा जीएसटी ना भरे

0
11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई एवं ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रह्लाद मोदी ने व्यापारियों से कहा कि वे तब तक जीएसटी का भुगतान न करें जब तक कि अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। प्रह्लाद मोदी ने व्यापारियों को महाराष्ट्र सरकार और केंद्र को अपना संदेश देने के लिए इस मुद्दे पर आंदोलन शुरू करने की सलाह दी।

प्रह्लाद मोदी ने यहां व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन ऐसा होना चाहिए कि ‘‘उद्धव (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे) और नरेंद्र (मोदी) आपके दरवाजे पर आयें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी हों या कोई और, उन्हें आपकी बात सुननी होगी। आज मैं आपको यह बता रहा हूं, पहले महाराष्ट्र सरकार को लिखिये कि जब तक आप हमारी बात नहीं मानेंगे, हम जीएसटी का भुगतान नहीं करेंगे। हम ‘लोकशाही’ (लोकतंत्र) में हैं .. गुलामी में नहीं।’’

प्रह्लाद मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उन व्यापारियों से मुलाकात की, जो कोविड-19 महामारी और उसके परिणामस्वरूप लॉकडाउन से प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here