ओलांपिक से एक और अच्छी खबर! कमलप्रीत कौर ने डिस्क थ्रो फाइनल में बनाई जगह

0
12

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) के डिस्कस थ्रो (Discus Throw) प्रतिस्पर्धा में भारत की कमलप्रीत कौर (Kamalpreet kaur) ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है. अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है. कमलजीत ने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो कर फाइनल में जगह बनाई है. कमलजीत ने अगर यही प्रदर्शन दोहरा दिया तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी. कमलप्रीत कौर से मेडल की उम्मीद बढ़ गई हैं. कमलप्रीत नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं.

भारत की कमलप्रीत कौर ने दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर का थ्रो किया. पहले प्रयास में उनका थ्रो 60.29 मीटर का था. वह दूसरे स्थान पर हैं. ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन किया. ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत की सीमा पूनिया छठे स्थान पर थीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here