टाइगर अभी जिंदा है,धोनी के नए लुक पर फिदा हुए फैन्स

0
9

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही अभी क्रिकेट के मैदान से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं. अब एक बार फिर कैप्टन कूल चर्चा में हैं और इस बार इसका कारण उनका नया लुक है. सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का नया हेयरस्टाइल काफी वायरल हो रहा है और फैंस को भा रहा है.

अपने क्रिकेट करियर के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी के नए-नए हेयरस्टाइल हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं. फिर चाहे वो करियर के शुरुआती दिनों में लंबे भूरे बाल हो या फिर वर्ल्डकप जीत के बाद अचानक सिर मुंडवा लेना हो. धोनी ने हमेशा ही लुक के मामले में अपने फैंस को चौंकाया है.

अब जब महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर कर चुके हैं, तो भी उनके नए-नए लुक्स के साथ वो नज़र आ रहे हैं. बता दें कि जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे. यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप के साथ जुड़ेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here