इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले लोगों को अब अपना मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन कराना होगा. इसके बाद ही आप ऑनलाइन ट्रेन का टिकट ले सकेंगे. बता दें कि ये नियम (Online Rail Tickets Booking Rule) उन यात्रियों के लिए है जिन्होंने लंबे समय से ऑनलाइन टिकट नहीं खरीदा है. तो अब अगर टिकट खरीद रहे हैं तो बस वेरिफिकेशन में आपको 50 से 60 सेकंड का समय देना होगा.
रेलवे ने बनाया है ये नया नियम, जान लीजिए
कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से ट्रेन का टिकट बुक नहीं करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नए नियम बनाए हैं. ऐसे लोगों को आइआरसीटीसी के पोर्टल से टिकट खरीदने के लिए पहले उन्हें अपने मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरीफाई करना होगा. इसके बाद ही वो ट्रेन का टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे. हालांकि अक्सर टिकट खरीदने वाले यात्रियों को इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.






