किसान आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे

0
9

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी है और इसी कड़ी में सोमवार को राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे. 

राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार दिखे. ट्रैक्टर चलाने के इस कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और बीवी. श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया. ट्रैक्टर के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ पोस्टर चिपका था और किसानों के समर्थन में बातें कही गईं.

राहुल गांधी ने कहा कि यह काले कानून है। इन्हें हर हाल में वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून 2-3 उद्योगपतियों के फायदे के लिए है। किसानों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का हक उनसे छीना जा रहा है। सरकार किसानों को देश विरोधी बता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here