नागपूर में मानसून सक्रीय ना होने से पिछले कुछ दिनों से आमजन गर्मी और उमस से बेहाल है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे पंखे और एसी के सामने बैठकर भी राहत नहीं मिल रही है और लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे है
वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। जो किसान बोवनी कर चुके हैं वह भी और जिन्होंने बोवनी नहीं की है वह भी परेशान हैं। बोवनी करने वालों को बीज की चिंता सता रही है तो जो किसान बोवनी नहीं कर पाए है उन्हें लग रहा है कि खरीफ की फसल का समय ही निकला जा रहा है। मानसून के सक्रिय न होने से जिले में बारिश पिछड़ती जा रही है।






