उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों पूर्व विद्यार्थी और गरीब नागरिकों को मुस्लिम धर्म अपनाने के बदले पैसे देने का मामला सामने आया था, इसी प्रकरण में यूपी एटीएस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया
नागपुर के गणेशपेठ इलाके से प्रसाद रामेश्वर कांबळे, कौसर आलम शोकत अली खान और भूप्रियबंडो देवीदास मानकर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है , प्रसाद नागपुर के गणेशपेठ इलाके का, कौसर आलम झारखंड के धनबाद का और मानकर गड़चिरोली के चामोर्शी का निवासी है
नागपुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी गणेशपेठ थाना क्षेत्र के हंसापुरी में रह रहे थे। यूपी पुलिस के एटीएस ने पिछले महीने भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था और धर्म-परिवर्तन करने वाले राष्ट्रव्यापी गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया था। इस संबंध में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में राज्य के धर्म-परिवर्तन रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।






