नागपूर रेलवे स्टेशन पर हादसा,चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास और महिला की मौत

0
10

बच्चो के लिए खाने को लेने प्लेटफार्म पर उतरी  महिला यात्री ने ट्रेन चालू होने पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफार्म पर जोर से गिर पड़ी और बुरी तरह जख्मी हो गई. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

मृत महिला यात्री का नाम प्रयागराज निवासी सविता रानी चंदन कुमार मेहता (34) बताया गया है.सविता के साथ उसके 10 और 7 वर्ष के 2 पुत्र व 18 वर्ष का भाई भी सफर कर रहा था. दुर्घटना  ट्रेन 02792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here