पंकजा मुंडे अचानक दिल्ली रवाना,भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात

0
13

महाराष्ट्र भाजपा की कद्दावर ओबीसी नेता पंकजा मुंडे रविवार अचानक दिल्ली रवाना हो गई हैं. दिल्ली में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर रही हैं. पंकजा मुंडे के अचानक दिल्ली जानेे से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गरम हो गया है. पीएम मोदी कै मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी छोटी बहन सांसद प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने से उनकी नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि उन्होंने कल (शनिवार) मीडिया से बातचीत में नाराजगी की बात से इंकार किया था. लेकिन प्रीतम मुंडे के संसदीय क्षेत्र बीड जिले के सभी 11 तालुके (प्रखंड) के 25 भाजपा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. पंकजा मुंडे के अब तक 49 समर्थक अलग-अलग पदों से इस्तीफा दे चुके हैं.

मोदी मंत्रिमंडलीय विस्तार से पहले प्रीतम मुंडे का नाम मंत्री पद के लिए उछला था. ऐसा समझा जा रहा था कि उन्हें मंत्रिपद दिया जा सकता है. वे युवा भी हैं और डॉक्टर भी. लेकिन प्रीतम मुंडे की बजाए डॉ. भागवत कराड को मंत्री पद दिया गया. इससे नाराज होकर पंकजा मुंडे और प्रीतम मुंडे के समर्थकों का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here