नागपूर में पतंजली दिसंबर तक उत्पादन शुरू करे , MD कपूर ने किया फैक्टरी का दौरा

0
10

मिहान में पतंजली मेगा फूड पार्क जल्द से जल्द कार्यान्वित हो इसी को ध्यान में रख एमएडीसी के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक दीपक कपूर ने कंपनी का दौरा किया और अधिकारियों से चर्चा करते हुए दिसंबर 2021 तक उत्पादन शुरू करने को कहा. दौरे के दौरान उन्हें बताया गया कि 232 एकड़ में प्रस्तावित प्रोजेक्ट में 12 लाख वर्गफुट में औद्योगिक शेड का निर्माण हो चुका है और मशीनें भी लगा दी गई हैं. उम्मीद है कि दिसंबर तक उत्पादन भी शुरू हो जाएगा.

पतंजलि के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि जो भी मदद उनके स्तर पर चाहिए वे बतायें लेकिन उत्पादन को शुरू करें क्योंकि विदर्भ के लिए प्रोजेक्ट अहम है और रोजगार के लिए भी.

छोटे उद्यमियों के लिए 72 प्लॉट,होटल संचालकों को निमंत्रण

औद्योगिक संगठनों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मिहान में छोटे और स्थानीय उद्यमियों को मौका देने के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं. इसके तहत 72 प्लॉट छोटे उद्यमियों को देने का लक्ष्य रखा गया है. वीआईए अध्यक्ष सुरेश राठी, गौरव सारड़ा से एमएसएमई सेक्टर को आगे आकर लाभ लेने की अपील भी की. इसी प्रकार होटल संचालकों से मुलाकात कर उन्हें भी होटल स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया. मिहान में 5 स्टार होटल के लिए 6.8 एकड़ जमीन आरक्षित रखी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here