एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: फडणवीस की बड़ी घोषणा

0
22

महाराष्ट्र दिनांक 30 जून ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर सियासी घमासान जारी है तेजी से बदलते घटनाक्रम में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बडी घोषणा करते हुए बताया की एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे और वह आज शाम 7.30 बजे शपथ लेंगे

इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस ने खुद को नई सरकार में शामिल ना होने का भी ऐलान किया

इससे पहले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गोवा से मुंबई पहुंचे और दवेंद्र फडणवीस से उनके घर जाकर मुलाकात की.

फिर दोनो राज्यपाल भगतसिंग कोश्यारी से मिले और सरकार बनाने का दावा करेंगे

मालूम हो कि सीएम उद्धव ठाकरे को आज अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा देकर हलचल मचा दी. राज्यपाल कोश्यारी के महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने का आदेश देने के बाद आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था, लेकिन इस आदेश को असंवैधानिक करार देते हुए शिवसेना सुप्रीम कोर्ट चली गई थी. लेकिन कोर्ट ने भी बहुमत साबित कर सरकार बनाने की बात कही जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here